फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Approval for polishing 17 rural roads... Rs 3.65 crore approved

Basti News: 17 ग्रामीण सड़कों को चमकाने पर मुहर... 3.65 करोड़ रुपये स्वीकृत

Mon, 18 Nov 2024 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Approval for polishing 17 rural roads... Rs 3.65 crore approved
बहादुरपुर क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की दशा हुई जर्जर- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। ग्रामीण सड़कों की हालत जल्दी ही सुधरने वाली है। पिछले माह विधानसभावार भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने सुध लेनी शुरू कर दी है। हर्रैया और महादेवा विधानसभा क्षेत्र की 17 सड़कों के नवीनीकरण एवं मरम्मत के कार्य को हरी झंडी मिल गई है। इन सड़कों को चमकाने में 3.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्ष 2024- 25 में ग्रामीण सड़कों को संवारने की मुहिम शुरू हो गई है। इस साल जिले स्तर से भेजे गए सड़कों के प्रस्ताव को अभी तक मंजूरी नहीं मिली थी। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर शासन से दोबारा प्रस्ताव भेजने के निर्देश मिले। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से जनप्रतिनिधियों की सहमति पर अक्तूबर में फिर से प्रस्ताव भेजा गया। शासन ने प्रथम चरण में हर्रैया और महादेवा विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कें शामिल हैं। इसके 233 लाख रुपये बजट की स्वीकृति मिली है। प्रथम किश्त के रूप में 70 लाख रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों में क्षतिग्रस्त हिस्से की लंबाई 14.4 किमी है। स्वीकृति लागत में पांच वर्ष तक अनुरक्षण लागत 28.84 लाख रुपये शामिल है, जबकि महादेवा विधानसभा क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों को चमकाने के लिए 132.37 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed