फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Applications exceeded the target; Basti ranks in the top 10.

Basti News: लक्ष्य से अधिक आवेदन हुए, टॉप-10 में बस्ती

Fri, 17 Jul 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Applications exceeded the target; Basti ranks in the top 10.
बस्ती। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में भारत सरकार की ओर से 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान चलाकर लंबित और नये आवेदनों की शत-प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष फीडिंग के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसमें, बस्ती ने लक्ष्य के सापेक्ष 121 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में टॉप-10 जनपदों में शामिल हो गया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक सुधीर यादव ने बताया कि अभियान के तहत जनपद को 2500 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष जनपद में 3026 लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया। इस प्रकार लक्ष्य के सापेक्ष 121 प्रतिशत की प्रगति हुई और प्रदेश में जनपद प्रगति रैंक के अनुसार 10वें स्थान पर रहा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी हितधारकों का संवेदीकरण किया गया तथा समय-समय पर प्रशिक्षण देकर अधिक से अधिक आवेदन कराए गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ किसी भी परिवार में पात्र महिला को पहले दो जीवित बच्चों के लिए प्रदान किया जाता है। प्रथम बच्चे (बालक/बालिका) के जन्म पर लाभार्थी को दो किस्तों में धनराशि प्रदान की जाती है, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 3000 और द्वितीय किस्त 2000 दिए जाते हैं। दूसरे बच्चे (केवल बालिका) के जन्म पर एकमुश्त छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed