फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Application for admission in Polytechnic will start from January 8.

Basti News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए आठ जनवरी से शुरू होगा आवेदन

Sat, 30 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Application for admission in Polytechnic will start from January 8.
बस्ती। राजकीय व निजी पॉलिटेक्निक में शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ जनवरी से 29 फरवरी तक होंगे। जिले में दो राजकीय पॉलिटेक्निक में संचालित छह ट्रेडों में करीब 450 सीटें हैं। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित प्रवेश परीक्षा का आयोजन मार्च में प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मई-जून में काउंसिलिंग कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक छबिलहाखोर के प्रधानाचार्य एमएम सलीम ने बताया कि प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल है। हाईस्कूल अथवा आईटीआई उत्तीण विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। जबकि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। बस्ती पॉलिटेक्निक में मकैनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। छबिलहाखोर में मकैनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, इलेक्टि्रकल एंड इलेक्टि्रनिक्स इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल डिजाइन प्रोडक्शन ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। सभी ट्रेडों में 75-75 सीटें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शासन से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 200 और अन्य के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। इस बार अभ्यर्थियों को आवेदन के समय नहीं, बल्कि प्रवेश काउंसिलिंग के समय कॉलेजों की पसंद देनी होगी। सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 3,250 रुपये शुल्क जमा करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed