{"_id":"65a6ead4cb453a34e602bdc7","slug":"application-for-admission-in-atal-residential-school-started-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10138-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Wed, 17 Jan 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया तहसील के बसेवाराय में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर तीनों जिलों के प्रोबेशन अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, बीडीओ, डीएम, सीडीओ व श्रम विभाग से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित जिले के एनआईसी वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को प्रस्तावित है।
जानकारी के अनुसार, अटल आवासीय विद्यालय में बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के अलावा कोविड में अनाथ हुए बच्चों की निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है। जिला श्रम अधिकारी विनय कुमार दुबे ने बताया कि विभाग में पंजीकरण के तीन साल पूरा कर चुके श्रमिकों के ही पाल्य आवेदन कर सकते हैं। एक पंजीकृत श्रमिक के अधिकतम दो बच्चे ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
मंडल से बाहर पंजीकृत श्रमिकों के पाल्य आवेदन नहीं कर सकते हैं। कोविड में माता-पिता को खोने वाले बच्चे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्तें उनका महिला व बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी हों। कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की जन्म तिथि एक मई 2012 से पहले और 31 जुलाई 2014 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की उम्र एक मई 2009 से पहले और 31 जुलाई 2011 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है। आवेदन फार्म का कोई शुल्क नहीं है। आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो संबंधित जिले के श्रम विभाग से संपर्क करें।
-बृजमोहन शर्मा, उप श्रम आयुक्त