फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   app

‘मेरा कोविड केंद्र’ एप से लें जांच केंद्र की जानकारी

Thu, 17 Dec 2020 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
app
‘मेरा कोविड केंद्र’ एप से लें जांच केंद्र की जानकारी
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए जिले में बने हैं 20 केंद्र, बाहर से आने वालों नहीं पड़ेगा भटकना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मेरा कोविड केंद्र’ एप पर जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बनाए गए 20 केंद्रों का ब्योरा उपलब्ध है। इससे बाहर से आने वाले लोगों को जांच केंद्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एप पर जांच केंद्र, वहां के प्रभारी का मोबाइल नंबर व जांच का समय भी मौजूद होगा। कोई भी व्यक्ति एप डाउन लोड कर पांच किमी के दायरे में उपलब्ध केंद्र के बारे में सूचना हासिल कर सकता है।
हाल ही में सीएम ने इस एप का शुभारंभ किया है। जिला अस्पताल समेत जनपद में बनाए गए 20 केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के जांच की सुविधा उपलब्ध है। एसीएमओ और आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ‘मेरा कोविड केंद्र’ एप मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। जांच की आवश्यकता होने पर एप की मदद ली जा सकती है। एप पांच किलोमीटर के दायरे में मौजूद कोविड-19 जांच केंद्र हरे रंग में दिखाई देगा। इसके साथ ही वहां के प्रभारी का मोबाइल नंबर, नाम और जांच केंद्र की दूरी का पता चल जाएगा। केंद्र पर उस समय जांच हो सकेगी या नहीं, इसकी भी जानकारी एप से मिल सकेगी। जरूरतमंद वहां जाकर निशुल्क जांच करा सकते हैं ता है। एप पर अपनी सुविधानुसार हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का चुनाव किया जा सकता है। अस्पताल समय पर सभी केंद्र पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ये हैं केंद्र
कोरोना संक्रमण की जांच मेडिकल कॉलेज बस्ती, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल सहित सभी 14 ब्लॉकों की सीएचसी/पीएचसी पर उपलब्ध है। यहां पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति को लगातार बुखार है, खांसी आ रही है या सांस फूलने की समस्या है तो वह जांच करा सकता है। डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि दूसरे प्रदेश से आने वालों की विशेष रूप से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed