फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   any havock in election will be treated strictly

चुनाव में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 21 Nov 2017 11:19 PM IST
basti
basti Updated Tue, 21 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
any havock in election will be treated strictly
चुनाव - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

निकाय चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। चुनाव की शुचिता को चोट पहुंचाने की किसी भी कोशिश पर सुरक्षा बल उनके साथ आतंकी जैसा सलूक करेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कहा है कि बूथ कैप्चरिंग करने वाले पर गोली दागने में संकोच न करें।
जिले की एक नगर पालिका परिषद और चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद/वार्ड मेंबर का चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष के पांच पदों के लिए कुल 67 और नगरपालिका के 25 सहित अन्य वार्ड मेंबर के लिए 517 उम्मीदवार मैदान में हैं। 65 मतदान केंद्र के 186 बूथों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 20 आरओ, 40 एआरओ और 967 मतदान कर्मी तैनात हैं। 223 कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं। मतदान केंद्रों को 07 जोन में बांटकर निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम और डिप्टी एसपी प्रभारी बनाए गए हैं।  एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। मतदान केंद्रों को चार कैटेगरी में बांटकर उसी हिसाब से फोर्स तैनात की गई है। बूथों पर सक्रिय अवांछनीय तत्वों को काबू करने के लिए सटीक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


सरकारी मशीनरी का 19 केंद्रों पर फोकस 
आयोग की नजर में जिले के 19 मतदान केंद्र पर निष्पक्ष मतदान कराना बड़ी चुनौती है। इसमें पालिका के 22 में से 20 मतदान केंद्र हैं। क्रिटिकल-प्लस कैटेगरी के हिसाब से फोर्स की तैनाती की गई है। वेबकास्टिंग के जरिए पूरी गतिविधि ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हजार पाबंद, डेढ़ सौ सूचीबद्ध 
निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 2984 लोगों को विभिन्न तरीके से पाबंद किया गया है। हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी है। गुंडा एक्ट गैंगेस्टर के अलावा जाब्ता फौजदारी और जिला बदल का उल्लंघन करके मामले में 57 गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
रडार पर ओवर एक्टिंग करने वाले करीबी 
निकाय चुनाव में खुलकर दांवपेंच आजमा रहे सियासी सूरमाओं की गतिविधियों के अलावा उनके करीबियों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। खासकर वोटरों और समर्थकों को डराने-धमकाने वालों का भी पुलिस पता कर रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो पार्टी और नेता का करीबी होने का दावा करके गड़बड़ी कर सकते हैं। एसपी के अनुसार कुछ तो ऐसे हैं जो अपने आका को दिखाने के लिए ओवर एक्टिंग करते हैं। 

घर-घर दी दस्तक, वोट की अपील
बैलेट पेपर पर अपना चिह्न क्रम समझाते फिरे समर्थक 
मतदाताओं का हर प्रत्याशियों को एक ही जवाब %हां जरूर%
चुनाव कार्यालयों में देर रात तक बैठकों का दौर चला 
अमर उजाला ब्यूरो 
बस्ती। चेयरमैन और सदस्यों के लिए बुधवार सुबह 7:30 बजे से मतदान होना है। चुनावी शोर थमने के बाद मंगलवार को शांतिपूर्वक प्रत्याशियों के समर्थक टोली बनाकर हर घर में पहुंचकर वोट की अपील कर रहे थे। 
 बगैर झंडा, बैनर और स्टिकर के हर घर पहुंचे प्रत्याशियों और समर्थकों ने बैलेट पेपर पर अपना क्रम और चुनाव चिह्न समझाया। यह बात अलग रही कि अधिकतर मतदाताओं ने हां जरूर कह कर सभी की बातें समझने का आश्वासन दिया। भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी रूपम मिश्रा के समर्थन में महिलाओं की टोली अलग-अलग क्षेत्रों में घूूमीं। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सघन जनसंपर्क करते रहे। अनिल सिंह, अभिनव उपाध्याय, आलोक पांडेय, अखंड पाल आदि तुरकहिया, पुराना डाकखाना, महरीखांवा, रामेश्वरपुरी, कटरा आदि में जनसंपर्क कर वोट की अपील की है। 
सपा से अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरीं शकुंतला जायसवाल के समर्थन में कार्यकर्ताओं और सपा नेताओं ने अलग-अलग जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव, महेंद्र नाथ यादव, अरविंद सोनकर, तारेक, मोहम्मद असलम, आदित्य आदि ने भी पक्ष में वोट की अपील की। 

बागी प्रत्याशी नीलम सिंह राणा के समर्थन में राणा दिनेश के साथ कार्यकर्ता पुरानी बस्ती, गांधीनगर, सिविल लाइंस, कटरा, आवास-विकास कालोनी, रौता आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर वोट मांगे। इस दौरान मनोज सिंह, रवि उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे। इसी तरह पिछले बार रनर रहे गोवर्धन सोनकर ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी और पत्नी रामरती गुप्ता के लिए समर्थक के साथ हर मोहल्ले में पहुंचकर वोट देने की अपील की है। प्रत्याशी रामरती गुप्ता ने महिलाओं में अपनी पैठ बनाने की कोशिश की। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी नेहा वर्मा और बसपा प्रत्याशी अमृता श्रीवास्तव को वोट देने के लिए समर्थकों की टोलियां हर मोहल्ले में पहुंचीं। अस्पताल चौराहे से लेकर रेलवे, पुरानी बस्ती, गांधीनगर, सिविल लाइंस, कटरा, बडे़वन तक के घरों में समर्थकों ने अपने-अपने पक्ष के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed