{"_id":"6ad8b61d62aa2378d20fbad0","slug":"anurag-thakur-says-women-were-unsafe-in-uttar-pradesh-before-2017-credits-yogi-modi-government-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: अनुराग ठाकुर बोले- 2017 से पहले यूपी में सुरक्षित नहीं थीं बहू-बेटियां, अब जेल में हैं अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: अनुराग ठाकुर बोले- 2017 से पहले यूपी में सुरक्षित नहीं थीं बहू-बेटियां, अब जेल में हैं अपराधी
Wed, 21 Oct 2026 06:25 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:25 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा के कथित गुंडाराज को भूली नहीं है। संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपने ही देश में आगजनी और हिंसा की बात कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 110 जिलों से नक्सलवाद खत्म किया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर बुधवार को भाजपा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के आवास तेलियाजोत पहुंचे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की दिवंगत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। उस समय बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई थी। व्यापारियों से फिरौती मांगी जाती थी और उनके साथ अत्याचार होता था।
विज्ञापन
प्रदेश में था गुंडागर्दी का माहौल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के सामने सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार हुल्लड़बाजी करते थे। प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल था। हालांकि, आज योगी और मोदी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। व्यापारी सुरक्षित माहौल में अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं और प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने खत्म किया 110 जिलों से नक्सलवाद
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा के कथित गुंडाराज को भूली नहीं है। संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपने ही देश में आगजनी और हिंसा की बात कौन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 110 जिलों से नक्सलवाद खत्म किया है। इसके बावजूद कुछ लोग देश के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।