{"_id":"61993514d01be33d0e293e70","slug":"anti-coronavirus-vaccine-given-to-missed-people-basti-news-gkp417052813","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
महिला अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छूटे लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
25 हजार टीका लगाने का था लक्ष्य, 11900 को लगी वैक्सीन
बस्ती। जिले में छूटे लोगों को चिह्नित कर कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को 295 बूथों पर अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। 25 हजार टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 11900 लोगों को टीका लगाया गया। प्रथम डोज लगवाने वालों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि महिला अस्पताल में कोविशील्ड 117, 40 को को-वैक्सीन लगाई गई। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, बुशरा खातून, तसनीमा फरहीन, सिम्मी गौड़, नंदिनी, पलक श्रीवास्तव ने टीका लगाया। जिला अस्पताल में कोविशील्ड 110, जबकि 40 को को-वैक्सीन लगाई गई। एएनएम सरिता सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, विकास त्रिपाठी, प्रीति चौरसिया, अभिषेक चौधरी ने टीकाकरण किया।
ओपेक चिकित्सालय कैली में भी टीकाकरण अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार रहने वालों को कोरोनारोधी टीका प्राथमिकता पर लगाया जा रहा है। जिले अब तक 17 लाख 74 हजार 833 लोगों को टीका लग चुका है। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मोहल्ले में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं
बस्ती। जिले में शनिवार को 848 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज ने जारी की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। वर्तमान में जिला कोविड मुक्त है। कोई सक्रिय केस नहीं है।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11718 थी। इनमें 11388 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 330 मरीजों की मौत हो चुकी है।1899 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है। जिले में कोरोना जांच के लिए आठ लाख 96 हजार 418 सैंपल लिए गए हैं। वहीं नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बड़ेवन ओवरब्रिज के पास 867 सैंपल लिए गए हैं। संवाद