{"_id":"66d0fd9377b5566ba60439c4","slug":"angry-chiefs-locked-bdo-office-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122873-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाराज प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाराज प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में लगाया ताला
Fri, 30 Aug 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा भुगतान में अनियमितता का आरोप, तहसीलदार के जरिये डीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लाॅक में मनरेगा कार्यों के बकाया भुगतान में अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है। भुगतान न मिलने से नाराज प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष पवन द्विवेदी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय में ताला बंद कर बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की। प्रधानों ने समस्याओं से संबंधित डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पंकज गुप्ता को सौंपा। प्रधानों ने डीएम को अवगत कराया है कि 16 महीने पूर्व कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया गया।
प्रधानों ने आरोप लगाया कि बीडीओ ने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों का भुगतान न करके इस वित्तीय वर्ष के कुछ कार्यों का अनियमित तरीके से भुगतान किया है। भुगतान के लिए अग्रिम कमीशन की मांग की गई। प्रधानों ने असमर्थता जताई तो क्रमांक वार एफटीओ न लगाकर छोड़ कर एफटीओ लगाया गया। इससे तमाम प्रधान भुगतान पाने से वंचित रह गए।
प्रधानों का आरोप है कि भुगतान के संबंध में बीडीओ के साथ लेखाकार ने भी लापरवाही बरती। प्रधानों ने बीडीओ, लेखाकार और कम्प्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। प्रधानों ने इन्हें न हटाए जाने तक ब्लॉक में धरने पर बैठने की अल्टीमेटम दी है।
विज्ञापन
इस मौके पर जयराम चौधरी, दीपचंद यादव, प्रेम प्रकाश, मनोज यादव, रामसजीवन, दिनेश कुमार, केशव प्रसाद, राजकुमार, अरुण कुमार, इम्तियाज अहमद, संजय पांडेय आदि प्रधान मौजूद रहे।