फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anganwadi centers were closed three

तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले

Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers were closed three
तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले
डीपीओ मनोज कुमार ने बुधवार को सांऊघाट ब्लॉक के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले, जबकि एक पर सहायिका और दूसरे पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। बंद केंद्र पर तैनात कर्मियों के अलावा खुले केंद्र पर अनुपस्थित मिले आंगनबाड़ी कर्मियों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

डीपीओ मनोज कुमार बुधवार की सुबह 10 बजे आंगनबाड़ी केंद्र बायपोखर पहुंचे तो केंद्र बंद मिला। इस पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी, सहायिका बिंद्रावती देवी तैनात है। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय कड़र खास पहुंचे। यहां संचालित कड़र खास प्रथम और द्वितीय दोनो केंद्र बंद मिले। 
विज्ञापन


इन दोनो केंद्र पर महिला आंगबाड़ी कार्यकर्ता कालिंदी, सुनीता, सहायिका राजमती की तैनाती है। डीपीओ निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र परसा जाफर पहुंचे। इस केंद्र पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता मौजूद मिली तो सहायिका उर्मिला अनुपस्थित मिलीं। इस केंद्र पर 16 बच्चे मिले। सबदेईया कला केंद्र पर महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा नदारद मिली तो सहायिका उर्मिला मौजूद। केंद्र पर महज पांच बच्चे मिले। निरीक्षण के दौरान कोई अभिलेख नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed