{"_id":"5e7f73358ebc3e6fa6217f04","slug":"anaj-vitran-se-inkar-basti-news-gkp346237180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने अनाज वितरण से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने अनाज वितरण से किया इंकार
विज्ञापन
बस्ती जिले के कुदरहा विपणन गोदाम पर एकत्र कोटेदार।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदारों ने अनाज वितरण से किया इंकार
कुदरहा(बस्ती)। ब्लॉक के कोटेदारों ने शनिवार को विपणन गोदाम पर एकत्रित होकर खाद्यान्न वितरण करने से इंकार कर दिया। कोटेदारों का कहना है कि प्रशासन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर का उपाय नहीं किया है, जिससे अनाज वितरण में जोखिम रहेगा। यही नहीं फ्री अनाज के लिए जो सूची उपलब्ध कराई गई उसमें एक ही नाम कई सूची में दर्ज है जिसको लेकर भी विवाद की स्थिति बनेगी। ऐसे वितरण करना कठिन होगा।
शनिवार को कुदरहा कस्बे में स्थापित विपणन गोदाम पर पूर्ति निरीक्षक राम प्रसाद कोटेदारों को पात्र लाभार्थियों की सूची सौंपने के लिए बुलाया। उन्होंने श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूर, जॉबकार्ड धारक, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों की लिस्ट सौंपी। जिसमें श्रम विभाग व मनरेगा के क्रियाशील मजदूर और अंत्योदय के कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित करना है। शेष पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं व तीन रुपये प्रति किलो चावल के हिसाब से रुपये देकर खाद्यान्न प्राप्त करना है। कोटेदार खाद्यान्न के अनुपात में सूची में अधिक संख्या देख आक्रोशित हो उठे। आदर्श कोटेदार उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सभी कोटेदारों को लिस्ट के अनुरूप खाद्यान्न दिया जाय। साथ कोटेदारों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की तरह 50 लाख का बीमा कराया जाय। बचाव के लिये सैनिटाइजर व मास्क मुहैया कराया जाए। क्योंकि बायोमैट्रिक मशीन पर सभी लाभार्थियों का अंगूठा लगना है, जिससे संक्रमण की संभावना है। सैनिटाइजर दुकानों पर नहीं मिल पा रहा है। साथ ही साथ वितरण के दिन पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था की जाय तभी कोटेदार राशन वितरण करेंगे। इस मौके पर महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, दयाशंकर चौधरी, महेश, प्रदीप पांडेय, महेश गुप्ता, महेंद्र, राम सजीवन, सुख्खू, प्रमोद कुमार, शिवसंपत, हरिनाथ पाल सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
इनसेट
क्या कहते हैं डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र कहते हैं कि यह समय कठिन है इसमें कोटेदारों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उपलब्ध सूची के अनुसार खाद्यान्न का वितरण करना चाहिए। मनरेगा, श्रम विभाग एवं अंत्योदय से जुड़े लाभार्थी को फ्री अनाज दिया जाना है। जहां तक एक ही नाम कई सूचियों में अंकित होने का सवाल है तो उसमें एक ही बार खाद्यान्न दिया जाना है।