{"_id":"632dfbf354deb3765e4c975b","slug":"an-woman-raped-while-waiting-auto-basti-news-gkp451561418","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti Crime: सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti Crime: सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 24 Sep 2022 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:09 AM IST
सार
बस्ती शहर के कटरा पानी टंकी के पास सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर की घटना में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती शहर के कटरा पानी टंकी के पास सवारी का इंतजार कर रही महिला को बेहोश करके दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर की घटना में बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का कहना है कि वह 10 सितंबर को शहर में कुछ खरीदारी करने आई थी। दोपहर करीब दो बजे वह कोतवाली क्षेत्र के कटरा पानी की टंकी के पास खड़ी होकर दुबौला चौराहे की तरफ जाने वाले ऑटो आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा। उसने खुद को एक गांव का सेक्रेट्री बताते हुए बातचीत शुरू की।
इसे भी पढ़ें: पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी चोरी की आरोपी किशोरी, तलाश जारी
विज्ञापन
आरोप है कि उस व्यक्ति ने अपने पास रखी बोतल निकालकर उसे पानी पीने के लिए दिया। महिला का कहना है कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि उसके विरोध करने पर मारापीटा और उसके सारे गहने, आठ हजार रुपये छीन लिया। अगले दिन 11 सितंबर को वह महिला को कप्तानगंज मंदिर के पास ले जाकर छोड़ दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।