फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An elderly man committed suicide by jumping in front of a train.

Basti News: बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Sat, 07 Feb 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
An elderly man committed suicide by jumping in front of a train.
भगेलु की फाइल फोटो
बभनान। रेलवे स्टेशन से दो किमी पूरब समपार फाटक संख्या 221 व 220 के बीच शुक्रवार की सुबह 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पैसेंजर ट्रेन के सामने लेट गया। यह देख ट्रेन चालक में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी चाही, मगर बुजुर्ग के ऊपर से गुजरने के बाद ट्रेन खड़ी हुई, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:20 बजे गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी गौर से बभनान की तरफ जा रही थी। बढ़ौलीपुर क्रॉसिंग से ट्रेन आगे बढ़ी थी। इस दौरान गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड निवासी भगेलू कनौजिया ट्रेन की पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग के सिर का पिछला हिस्सा कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शव ट्रैक पर होने के चलते चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। बाद में स्टेशन से पहुंचे कर्मचारियों ने शव को ट्रैक से किनारे किया तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान करीब 25 मिनट ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक की सूचना के बाद चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल से रिटायर हुए थे भगेलू : भगेलू कनौजिया बभनान चीनी मिल से रिटायर कर्मचारी थे। उनका इकलौता बेटा ज्ञानचंद मुंबई में काम करता है। घर पर उनकी पत्नी और बहू के अलावा तीन नाती व एक नतिनी हैं। मौत की सूचना के बाद आसपास के लोगों का घर पर जमावड़ लग गया। परिजनों ने बताया कि भगेलू सुबह घर से कब निकल गए, यह किसी को भनक नहीं लग पाया था। हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

ट्रेन खड़ी रहने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम : बभनान रेलवे क्रॉसिंग समपार फाटक संख्या 222 ए पर सुबह लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोग आधे घंटे तक गेट पर फंसे रहे। ट्रेन करीब 25 मिनट तक अप लाइन पर खड़ी रही इसके चलते जाम में फंसे स्कूल छात्रों ने रेलवे ट्रैक को गेट बंद होने के बाद भी पार करते हुए देखे गए। स्टेशन अधीक्षक भागीरथी प्रजापति ने बताया कि एमआरओ होने के चलते ट्रैक बाधित हो गया था। इसके चलते गेट काफी देर तक बंद रहा। बाद में लाइन क्लियर होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed