Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amidst the rain, 2,280 individuals marked their online attendance across 23 Gram Panchayats.

Basti News: बारिश के बीच 23 ग्राम पंचायतों में 2280 की लगी ऑनलाइन हाजिरी

Sun, 01 Nov 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Amidst the rain, 2,280 individuals marked their online attendance across 23 Gram Panchayats.
बहादुरपुर/कलवारी। अर्नब चक्रवात के असर से शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। इसके बावजूद बहादुरपुर ब्लॉक की 23 ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी योजना के तहत 2280 श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज की गई। बारिश के बीच इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी लगने से कार्यस्थलों पर वास्तव में काम कराए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पड़ताल के दौरान कुछ स्थानों पर पोर्टल पर दर्ज कार्य होते नहीं मिले।
विज्ञापन

पोर्टल पर श्रमिकों की उपस्थिति कार्यस्थल से मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का नाम बदलने के बावजूद ऑनलाइन हाजिरी में अनियमितता का सिलसिला जारी है। कई बार श्रमिकों को केवल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए खड़ा किया जाता है, जबकि उनसे काम नहीं कराया जाता।
विज्ञापन

पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, अक्सड़ा में 51, अठदमा में 128, बहादुरपुर में 37, बेनीपुर में 192, भरवलिया में 144, हथिया दो में 101, कैथोलिया लाल में 91, कलवारी एहतमाली में 91, कलवारी मुस्तहकम में 115, मीतनजोत में 67 और मोहम्मदपुर में 82 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। शेष ग्राम पंचायतों को मिलाकर कुल 23 ग्राम पंचायतों में 2,280 श्रमिकों की हाजिरी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पड़ताल के दौरान कलवारी एहतमाली में चकमार्ग निर्माण का कार्य पोर्टल पर दर्ज मिला, लेकिन स्थल पर काम होता नहीं दिखाई दिया। इसी तरह बेनीपुर ग्राम पंचायत के भिस्वा में भी चकमार्ग निर्माण दर्शाया गया था, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य नहीं मिला।

जिम्मेदारों का कहना है कि एक से 20 नवंबर तक खेती-किसानी के लिए श्रमिकों को अवकाश दिया गया है। इस अवधि में कोई नया कार्य स्वीकृत नहीं होगा। बारिश के दिन ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होने के सवाल पर उनका कहना है कि ऐसा नहीं करने पर मस्टररोल एक्सपायर हो जाता। शेष कार्य बाद में उन्हीं श्रमिकों से कराया जाएगा।

कमलेश कुमार, दुकानदार अवाहदेवी

कमलेश कुमार, दुकानदार अवाहदेवी

कमलेश कुमार, दुकानदार अवाहदेवी

कमलेश कुमार, दुकानदार अवाहदेवी

कमलेश कुमार, दुकानदार अवाहदेवी

कमलेश कुमार, दुकानदार अवाहदेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed