फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambulance from the hospital did not meant to cart

अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर घर पहुंचाया

Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गरीब परिवार की एक बुजुर्ग महिला के बीमार होने पर उसे किसी तरह बहू ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज तो हो गया, मगर चलने में असक्त बुजुर्ग के लिए जब बहू ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात की तो अस्पताल से निराशा हाथ लगी।  मजबूरन मरीज को बहू ठेले पर लाद कर पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव पहुंची। 
विज्ञापन


घटना तहसील क्षेत्र की पचारी कला गांव की है। यहां की चंद्रमति की 50 वर्षीय सास पुष्पा के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा। वह उसे गंभीर स्थिति में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं। यहां केंद्र प्रभारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र ने दवा आदि दी, लेकिन गरीबी और बीमारी से चल पाने में अक्षम पुष्पा को घर पहुंचाने का इंतजाम बहू के पास नहीं था। सो उसने चिकित्सालय के एक कर्मचारी से एंबुलेंस दिलाने को कहा, मगर कर्मचारी ने उसे समझाया कि ऐसी कोई व्यवस्था चिकित्सालय प्रशासन नहीं उपलब्ध करा पाएगा। बहू के लिए बुजुर्ग सास को घर तक ले जाने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था। ऐसे में उसने कस्बे में स्थित एक ठेले वाले को मरीज को घर तक पहुंचाने के लिए तैैयार कर लिया और फिर उसे लाद कर चल दी। रास्ते भर जिसने भी इस मंजर को देखा अस्पताल प्रशासन को कोसता रहै। 
विज्ञापन


बहू ने बताया कि गरीबी के चलते वह जैसे-तैसे सास को चिकित्सालय तक पहुंचा दिया, लेकिन इतना पैसा नहीं था कि उन्हें रिक्शा या अन्य वाहन से घर पहुंचाया जा सके। ऐसे में ठेला पर लाद कर चले आए। वैसे मैंने चिकित्सालय में एंबुलेंस की बात की थी, मगर वहां इसकी किसी भी व्यवस्था से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार मिश्र का कहना है  कि स्वास्थ्य विभाग में केवल गर्भवती को घर से लाने व उसे घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस है। इसके अलावा केवल बीमार को लाने के लिए 108 एंबुलेंस जाता है, लेकिन मरीज को घर पहुंचाने की कोई व्यवस्था अब तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed