{"_id":"6674a0d7ac00c01e17027b07","slug":"amarmani-case-hearing-today-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119103-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमरमणि केस की सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमरमणि केस की सुनवाई आज
Fri, 21 Jun 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। व्यापारी के बेटे के अपहरण मामले में फरार आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी केस की शुक्रवार को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान आरोपी की गोरखपुर की संपत्ति का पता लगाकर कुर्की करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण, जिला प्रशासन व नगर निगम से पत्राचार किया है।कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि अभी कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन जवाब नहीं आया है।
एमपीएमएलए फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत से गैर हाजिर रहने की दशा में न्यायालय ने आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की सभी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इसके तहत पुलिस ने जनपद महराजगंज और लखनऊ में अमरमणि की संपत्ति पाए जाने की रिपोर्ट न्यायालय को सौंपी। दोनों संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई। इस क्रम में कोतवाली पुलिस ने 13 अप्रैल को महराजगंज जनपद में इनके नौतनवां स्थित आवास को कुर्क किया था। 30 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश भी की गई। जबकि उनके लखनऊ स्थित संपत्ति की कुर्की के लिए पुलिस ने मोहलत की अर्जी लगाई है। संवाद