{"_id":"6a5bd31c7445a3344b01c5bf","slug":"alternative-route-begins-on-foot-basti-news-c-208-1-deo1011-187125-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वैकल्पिक मार्ग से पैदल आवागमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वैकल्पिक मार्ग से पैदल आवागमन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। देवरिया-रामलक्षन मार्ग पर बल्ली पटरा रखवाकर वैकल्पिक मार्ग से पैदल आवागमन शुरू कराया गया है। मार्ग बंद होने से कई दर्जन गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क प्रभावित है। रविवार से बंद पड़े इस रास्ते को चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था। बांकी गांव के पास बरसाती नाले पर पुल बनाने का काम हो रहा है। वहां आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था। मानसून की पहली बारिश में इस नाले के उफना जाने से वैकल्पिक मार्ग पानी में डूब गया था।
पीडब्ल्यूडी ने पानी निकासी कराकर पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों के लिए बल्ली-पटरा लगाकर अस्थायी पुल बनाया था। बाद में कुछ बाइक सवार भी इसी रास्ते से आने-जाने लगे, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई। दुर्घटना को आशंका को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने बैरिकेडिंग लगाकर बाइक का आवागमन भी रोक दिया। केवल पैदल व साइकिल वाले इससे गुजर रहे हैं।
देवरिया से रामलक्षन जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को बाकी चौराहे से बढ़ेया की ओर भेजा जा रहा है। वहां से जंगल ठकुरही, जोड़ौरा और सुदामा चौराहा होते हुए वाहन अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।