{"_id":"601c38458ebc3e4a897bc1fb","slug":"alok-shakti-went-to-kalwari-as-co-city-basti-news-gkp3834912166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ सिटी बने आलोक, शक्ति गए कलवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ सिटी बने आलोक, शक्ति गए कलवारी
विज्ञापन
सीओ सिटी बने आलोक, शक्ति गए कलवारी
बस्ती। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नवागत सीओ आलोक प्रसाद को सदर सर्किल का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही कलवारी और रुधौली के सीओ की सर्किल बदल दी गई है।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि सीओ रुधौली रहे शक्ति सिंह को कलवारी सर्किल का चार्ज दिया गया है। जबकि, लंबे समय से कलवारी के सीओ रहे अनिल कुमार सिंह को वहां से हटाकर सीओ रुधौली का कामकाज सौंपा गया है। पिछले दिनों सदर सर्किल के पुरानी बस्ती थाने के दरोगा और सिपाहियों को गोरखपुर में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद थानेदार समेत 12 पुलिस कर्मी निलंबित किए गए थे।
लचर पर्यवेक्षण रखने के कारण तभी से सीओ सिटी गिरीश कुमार सिंह पर शासन की भौंहें तनी हुई थीं। पिछले हफ्ते उनका कानपुर तबादला कर दिया गया। मंगलवार को यहां से उन्हें रिलीव भी कर दिया गया। जबकि कानपुर में तैनात सीओ आलोक प्रसाद को यहां भेजा गया है।