{"_id":"57a8cb9b4f1c1bb561ee4806","slug":"allow-together-in-the-struggle-for-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अधिकारों के लिए संघर्ष में दें साथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अधिकारों के लिए संघर्ष में दें साथ’
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कर्मचारी महासंघ ने आईटीआई पर कर्मचारियो के साथ किया गेट मीटिंग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों, पुरानी पेंशन नीति की बहाली किए जाने, लिखित समझौता का पालन कराए जाने आदि मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को आईटीआई परिसर में गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों का आह्वान किया गया कि वे अपने अधिकारों के लिये संघर्ष में महासंघ का साथ दें।
महासंघ अध्यक्ष सुनील पांडेय, महामंत्री शिवशंकर ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकार एक-एक कर छीने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के जिम्मेदार मंत्री और विभागीय अधिकारी जिन मुद्दों पर सहमति बनी, लिखित समझौते हुए उसका भी पालन नहीं करा रहे हैं। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट न हुए तो बारी बारी से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे। कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 20 अगस्त तक गेट मीटिंग विभिन्न कार्यालयों के समक्ष की जाएगी और 23 अगस्त को डीएम कार्यालय के समक्ष महासंघ के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
बताया कि 10 अगस्त को विकास भवन कार्यालय के समक्ष परिसर में दिन में एक बजे से गेट मीटिंग किया जाएगा। गेट मीटिंग को कर्मचारी नेता नरेंद्रदेव मिश्र, रामनाथ, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, रामस्वारथ चौधरी, नरसिंह पाण्डेय, महेन्द्र चौहान, अतुल पाण्डेय, सोमईराम आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विक्रम भरत कृष्ण मौर्य, अशोक कुमार, पारस कुमार, राजेश कुमार, रघुनन्दन, अरूण कुमार, असीम जहां, कलावती, रेखा सुभावती, नीतू सिंह, उमारमण, धनंजय, रामभरत लाल, मो. सलीम, अजय चौधरी, राम कृष्ण, राम नारायण प्रताप शुक्ल आदि मौजूद रहे।