{"_id":"68ec1352ff336182c40767ca","slug":"all-buses-sent-to-gorakhpur-routeconvenience-to-the-candidates-basti-news-c-207-1-bst1005-145703-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर रूट पर भेज दीं सभी बसें...परीक्षार्थियों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर रूट पर भेज दीं सभी बसें...परीक्षार्थियों को सहूलियत
विज्ञापन
रोडवेज बस्ती डिपो के बाहर बस का इंतजार करते यात्री
बस्ती। जिले में आयोजित हुई पीसीएस-2025 परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बस्ती डिपो की ओर से अतिरिक्त बसें लगाई गई थीं। इससे बिना असुविधा के अभ्यर्थियों ने सफर किया।
एआरएम रोडवेज बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि गोरखपुर रूट पर अधिक यात्री निकले। इसके चलते 10 बसें इसी रूट पर क्रमवार भेजी गईं। इसके अलावा अन्य रूट के भी यात्री आए, जिन्हें क्रमवार बसों से भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक कर्मचारी यात्रियों की सेवा में लगे रहे। किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी।
वहीं अन्य यात्रियों के लिए दिल्ली, कानपुर, मेरठ और लखनऊ रूट पर 25 बसें भेजी गईं। जिले में दो पाली में पीसीएस की परीक्षा हुई। इसी क्रम में बसों को लगाया गया। इसके लिए 20 बसें अतिरिक्त लगाई गई थीं। मनीष श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, अभिनव श्रीवास्तव आदि सहयोग में लगे रहे।