फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akhand Kidnaping case-Businessman met SP

अखंड अपहरण कांड को लेकर एसपी से मिले व्यापारी

Tue, 26 Apr 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Akhand Kidnaping case-Businessman met SP
अखंड अपहरण कांड : पुलिस अधीक्षक से मिला व्यापारी संगठन
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली से अपहृत अखंड कसौधन की शीघ्र बरामदगी की मांग के लिए जय पूर्वांचल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान आरटीओ कार्यालय में हुई मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।
जय पूर्वांचल व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला, जिला महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना, वरिष्ठ जिला महामंत्री राम विनय पांडेय, अध्यक्ष भानपुर सुरेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। बताया कि आरटीओ कार्यालय में रिश्वत मांगने पर देने से मना करने पर भानपुर निवासी राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र बहादुर सिंह को बंधक बनाए जाने व मारने पीटने की घटना पर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने कोतवाली में दर्ज मुकदमे में कोई कार्रवाई न करने की भी बात कही।
विज्ञापन

रुधौली व्यापारी पुत्र के अपहरण के प्रकरण में भी शीघ्र अनावरण की मांग करते हुए कहा कि अपहरणकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार कर अखंड को तलाश जाए। व्यापारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों में जल्द कार्रवाई और सकारात्मक नतीजा सामने आने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जय पूर्वांचल व्यापार मंडल से संबद्ध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, भागवत गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुभाष सोनी, बृजेंद्र रावत, सुरेंद्र बहादुर सिंह, अजय गुप्ता, हरिओम प्रकाश लल्ला, सुनील, विवेक, दिनेश आदि मौजूद रहे।
‘बेटे से बात कराओ फि र दूंगा फिरौती’
बस्ती। रुधौली से अपहृत अखंड कसौधन अपहरण कांड में मंगलवार को उस समय नाटकीय मोड़ आया, जब उसके पिता के पास एक दूसरे व्यक्ति का फोन आया। उसने दावा किया कि अखंड उसके पास है। 24 घंटे के भीतर फिरौती की रकम का प्रबंध करने को कहा। फोन करने वाले से जब अखंड के पिता ने कहा कि उनके बेटे से बात करा दो, फिर जहां कहोगे, रुपये लेकर आ जाउंगा। मगर फोन करने वाला बात को टाल गया।
इससे पहले घटना के दिन फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। दूसरी कॉल आने से अब यह भ्रम पैदा हो गया है कि दोनों कॉल करने वाले एक ही हैं या अलग-अलग शख्स हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस खबर की हालांकि पुलिस और परिवार के लोगों ने अब तक पुष्टि नहीं की है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि अभी कोई सुराग हाथ नहीं आया है। पुलिस अपने स्तर से हर संभव कोशिश कर रही है। बता दें कि रुधौली कस्बे के वस्त्र कारोबारी अशोक कुमार कसौधन का बेटा अखंड कसौधन उर्फ अंकित (12) शनिवार शाम को घर से करीब सौ मीटर दूर सब्जी लेने के लिए निकला था। उसी समय सड़क की दूसरी पटरी पर पहुंचे एक बाइक सवार युवक ने उसे बुलाया। जिसके बाद उसकी बाइक पर बैठकर चला गया। कुछ देर बाद उसके पिता की मोबाइल फोन आया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। इसे छोड़ने के एवज में अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपये फिरौती मांगी। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में पुलिस ने फोन करने वाले नंबर की छानबीन की तो पता चला कि वह नंबर एक चाय की दुकान चलाने वाले का है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी दुकान में पर नमकीन का पैकेट खरीदने एक व्यक्ति आया था। उसने एक जरूरी फोन करने के लिए उसका मोबाइल फोन मांग लिया था। इसके बाद से पुलिस के पास कोई दूसरा सूत्र अब तक हाथ नहीं लगा है।

दिलासा देने वालों का लगा तांता
अखंड कसौधन के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, हर्रैया विधायक अजय कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रिश्तेदार व हितैशी मंगलवार को भी अशोक कुमार कसौधन के घर पहुंचे। सब ने दिलासा देते हुए इस घड़ी में धैर्य रखने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed