फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agyaram died after falling from the roof

Basti News: छत से गिरने से हुई थी आज्ञाराम की मौत

Fri, 21 Jun 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Agyaram died after falling from the roof
- पुलिस का दावा- सीसीटीवी फुटेज से खुल गया मौत का राज
विज्ञापन

- फुटेज में विवाद के बाद घर जाते आज्ञाराम के शरीर पर नहीं दिखी चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। बेलभरिया रामगुलाम गांव के 42 वर्षीय आज्ञाराम उर्फ ज्ञानी की मौत का राज सीसीटीवी फुटेज से खुल गया। झगड़ा होने के बाद वह नशे में धुत लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहा है। पोस्टमार्टम में सिर में चोट की रिपोर्ट में भी छत से गिरने के संकेत मिले हैं। ऐसे में पुलिस का मानना है कि उसकी मौत छत से गिरने से हुई है। घटना के पीछे कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं।
थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि आज्ञाराम के छोटे भाई जगराम उर्फ पांचू को दिल्ली से बुलवाकर उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकाॅर्ड खंगाला गया। जिसमें रात करीब 11:48 बजे आज्ञाराम लड़खड़ाते हुए अपने घर की गली से अकेले जाते दिख रहा है। उस समय उसके शरीर में कहीं चोट नहीं दिखाई दिए। दो पक्षों में जो विवाद हुआ था वह करीब रात 10:45 बजे चौराहे पर हुआ था। इससे जाहिर होता है कि आज्ञाराम अपने घर गया और उसकी मौत छत से गिरने से हुई है। कैमरा साइड में होने से गली में पीछे गिरना फुटेज में नहीं आया है।
विज्ञापन



मंगलवार की देर शाम गांव में ही आज्ञाराम से कुछ लोगों का शराब पीने के बाद अपशब्द कहने पर विवाद हो गया था। बगल में ही आज्ञाराम के चाचा सुकई चौहान के घर पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। इसी दौरान कुछ दूरी पर मारपीट हो गई। मारपीट में आज्ञाराम का भी शामिल होना बताया गया था। रात करीब ग्यारह बजे आज्ञाराम घर पहुंचा और छत पर सोने चला गया। भोर में करीब चार बजे किसी ने उसे गली में पड़ा देखा था। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि झगड़े के दौरान चोट लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से स्थिति साफ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed