फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agriculture, farmer turned Bachao Yatra

कृषि, किसान बचाओ यात्रा निकली

Sun, 18 Sep 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 18 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Agriculture, farmer turned Bachao Yatra
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की कृषि बचाओ किसान रैली को संबोधित करते सूर्य प्रकाश शुक्ला।
कृषि बचाओ किसान बचाओ जन जागरण अभियान के तहत वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि किसी भी पार्टी की सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसानों की उपज की सही कीमत की गारंटी मिलनी चाहिए। जागरण यात्रा का आयोजन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बस्ती की ओर से किया गया है। 
विज्ञापन


रविवार को जागरण यात्रा मछिया, अनुआ पांडेय, तिलकपुरवा, मरवटिया, कसैला, नगरा, राजेडीहा, हटवा शुक्ल, मंझरिया, विक्रम, मलिकपुरवा आदि गांवों में पहुंची जिसके बाद प्लास्टिक काम्पलेक्स पर एक जनसभा हुई। अध्यक्षता कर रहे राम कमल वर्मा तथा मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनन्द राजपाल, उपाध्यक्ष नन्दकिशोर साहू ने कहा कि देश की कृषि पर व्यापार भी निर्भर है। अगर किसान की उपज का सही कीमत नहीं मिलेगा तो ऐसा  घाटे का सौदा होगा।
विज्ञापन



चीनी मिल संघर्ष समिति के संयोजक रमेश कुमार सिंह ने कहा कि बस्ती चीनी मिल बन्दी ने जनपद के किसानों की आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। आईवीएफ के प्रवक्ता श्याम मनोहर जायसवाल ने कहा कि जब तक सरकारों की नीतियों के केन्द्र में कृषि क्षेत्र नहीं होगा तब तक किसानों को आत्म हत्या से नहीं रोका जा सकता है। किसान जागरण यात्रा का अगला चरण मकबूलगंज से शुरू होगा। अभियान में रामकरन चौधरी, रामकेवल चौधरी, गंगाराम चौधरी, सोमन, जगराम चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश चौधरी, रामसागर, अनिल यादव, दीपक जायसवाल, व्यापार मण्डल के सूर्य कुमार शुक्ल, विशाल कुमार, सुबोध गुप्ता, लाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed