फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agniveer from Munderwa dies of electrocution in Bikaner, Rajasthan.

Basti News: मुंडेरवा के अग्निवीर की राजस्थान के बीकानेर में करंट लगने से मौत

Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Agniveer from Munderwa dies of electrocution in Bikaner, Rajasthan.
अग्निवीर नरेंद्र यादव की फाइल फोटो
मुंडेरवा। नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड निवासी अग्निवीर जवान की शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लोग घर पहुंच कर सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत मुंडेरवा के पटेल नगर वार्ड नंबर 12 निवासी अग्निवीर नरेंद्र यादव (22) पुत्र रामरक्षा की तैनाती राजस्थान के बीकानेर थी। शनिवार को रात आठ बजे उनके छोटे भाई बिजेंद्र के मोबाइल पर फोन आया कि करंट के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार सहित गांव के लोग रोने बिलखने लगे। नरेंद्र यादव के पिता खेती किसानी करते हैं।
विज्ञापन

नरेंद्र यादव की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई रेशमा रावत काॅलेज सहजनवां में उनके मामा राजेन्द्र यादव के वहां हुई। बाद में गांव आकर गिठिनी से बीए की पढ़ाई करते हुए सेना मे भर्ती की तैयारी शुरू की। नरेंद्र यादव का वर्ष 2024 में अग्निवीर के तहत सेना में चयन हो गया। बंगलुरू में छह माह के प्रशिक्षण के बाद 24 नवंबर 2024 को उनकी तैनाती राजस्थान के बीकानेर में हो गई। पिता रामरक्षा, मां रमावती, बड़ी बहन रुना और छोटे भाई बिजेंद्र का रो रोकर बुरा हाल है। लोग शव आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed