{"_id":"63f51492fd874dd03a09e516","slug":"aggitation-teacher-association-basti-news-c-7-1-62037-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय संयुक्त मंच के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों ने विभागीय कार्य के बाद मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन नीति बहाल करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों और शिक्षकों ने मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम आधार पाल ने कहा कि तमाम राज्यों में पुरानी पेंशन नीति बहाल कर दी गई है, लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे हुए है। तमाम आंदोलन, धरना-प्रदर्शन के बावजूद सरकार खामोश है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व केंद्रीय और राज्य कर्मचारी व शिक्षक राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे। प्रदर्शन में तौलू प्रसाद, अखिलेश पाठक, फैजान अहमद, बालकृष्ण ओझा, अजय आर्य, अमरनाथ गौतम, सुभाष मिश्र, अमरेश श्रीवास्तव, संतोष राव, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विकास पाठक