फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After three years, the weather is surprising... the temperature is falling till 14 degrees.

Basti News: तीन साल बाद हैरान कर रहा मौसम रुख...14 डिग्री तक लुढ़क रहा पार

Thu, 26 Oct 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
After three years, the weather is surprising... the temperature is falling till 14 degrees.
तापमान अ​धिक होने के कारण गौर ब्लॉक के इटवा में धान की फसल की सिंचाई करते किसान पवन कुमार पाठक।
फोटो- - दिन की अपेक्षा रात में तापमान कम होने से बढ़ रही हैं मुश्किलें
विज्ञापन

- खेतों से गायब हो रही नमी, मौसमी बीमारियों से परेशान हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम का मिजाज समझने में वैज्ञानिकों के भी पसीने छूट रहे हैं। इस बार पूर्वानुमान उतना प्रभावशाली नहीं हो रहा है जितना की पहले के सालों में हुआ करता था। दिन में तापमान 31 डिग्री और रात में 14 डिग्री तक पहुंचने से सभी को परेशान होना पड़ रहा है। इससे मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी ओर फसलाें को भी नुकसान हो रहा है। मौसम शारीरिक व आर्थिक रूप से लोगों को परेशान कर रहा है।
मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी हवा के कारण ऐसा हो रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि पश्चिमी हवा के कारण आसमान साफ हो रहा है। इससे दिन में गर्मी ओर रातें ठंड हो रही हैं। बताते हैं कि आसमान साफ होने के कारण रात में गर्मी ऊपर चली जाती है, जिससे रात में तापमान में 14 डिग्री तक गिर रहा है। बंगाली की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दबाव बढ़ने के कारण ऐसे परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------
18.5 डिग्री होना चाहिए न्यूनतम तापमान

- अधिकतम व न्यूनतम तापमान मौसम वार निर्धारित होता है। अक्तूबर में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री और अधिकतम 32.5 डिग्री होना चाहिए। डॉ. अमरनाथ बताते हैं कि अक्तूबर में नमी बढ़ जाती है। जिससे तापमान में भी गिरावट होती है। लेकिन चालू माह में यह गिरावट 14 डिग्री तक होना सुखद नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
नमी कम होने से धान की फसल की करनी पड़ रही सिंचाई

- दिन में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने के चलते खेतों से नमी गायब हो रही है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा रहा है। धान की फसल में नमी कम होने के कारण उन्हें अक्तूबर में भी सिंचाई करनी पड़ रही है। गौर के इटवा निवासी किसान पवन कुमार पाठक बताते हैं कि दिन की धूप शरीर में चुभती है। धान के खेतों से नमी गायब हो रही है। इसे बनाए रखने के लिए लगातार पानी भरना पड़ रहा है।

--------------------
तीन साल बाद अक्तूबर में बनी है ऐसी स्थिति
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ पांडेय बताते हैं कि मौसम का रुख इसे पहले अक्तूबर 2020 में हुआ था। तब अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
अक्तूबर अधिकतम न्यूनतम
2020 32.0 14.5
2021 32.5 19.0
2022 32.0 18.5
2023 32.5 14.5
-----------------------
हफ्तेभर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
19 अक्तूबर 30.5 17.0
20 अक्तूबर 31.0 15.5
21 अक्तूबर 29.0 14.5
22 अक्तूबर 29.5 14.5
23 अक्तूबर 30.5 15.5
24 अक्तूबर 30.0 15.0
25 अक्तूबर 31.5 15.7
------------------------
नोट- सभी आंकड़े अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed