फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   after raping woman in basti the in-laws stripped her naked and threw her in the field

दगाबाज घरवाला: पहले मोहब्बत फिर शादी, अब ससुराल वालों ने दुष्कर्म के बाद महिला को निर्वस्त्र कर खेत में फेंका

Tue, 09 Aug 2022 07:49 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
after raping woman in basti the in-laws stripped her naked and threw her in the field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

परशुरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वाले उसके साथ अमानवीय ढंग से पेश आए। कई दिनों तक उसे भूखा प्यासा रखा। निर्वस्त्र करके मारा पीटा गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उनकी यातना से वह बेहोश हो गई। निर्वस्त्र अवस्था में ही गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। किसी ने सूचना देकर एम्बुलेंस बुलाया और उसे वहां से से अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि परशुरामपुर कस्बे के एक स्टोर पर कार्य करने के दौरान एक युवक से उसका प्रेम संबंध कायम हो गया। मगर सजातीय न होने के कारण उसके घर वालों ने शादी की इजाजत नहीं दी। जिस पर दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। उसका पति चंडीगढ़ में काम करने के लिए चला गया। आरोप है कि जिसके बाद उसके सास, ससुर और देवरों ने उस के साथ अभद्र व्यवहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति जब घर आया तो वह भी उस को प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि हालत ठीक होने के बाद वह थाने पर पहुंची, तो उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद वह सोमवार को डीएम कार्यालय पर पहुंची। डीएम प्रियंका निरंजन के मामले को संज्ञान लेने के बाद पुलिस हरकत में आई। 

विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed