फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After polling people in several villages in panic

पोलिंग के बाद कई गांवों में लोग दहशत में

Mon, 19 Oct 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Mon, 19 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
तृतीय चरण के पोलिंग के दौरान हर्रैया ब्लाक के भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर
विज्ञापन
बूथ कैप्चरिंग और बाद में कुछ लोगों की ओर से हसीना चौराहे पर पहुंचकर एक बीडीसी प्रत्याशी की दुकान में तोड़फोड़ के बाद तनाव का माहौल है।

 वहीं ब्लाक के दौलतपुर मतदान केंद्र पर मतपेटिका में पानी डालने के बाद हुए विवाद में कीर्तीपुर गांव के रहने वाले एक बीडीसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी के बाद दौलतपुर और कीर्तीपुर गांव के लोग आमने सामने हैं। दोनो गांव के लोगों में एक दूसरे के प्रति गुस्सा है।

भीटी मिश्र गांव में शनिवार को दो सौ लोगो की ओर से बूथ कैप्चर करने और बाद में बीडीसी के एक प्रत्याशी बृजेश वर्मा की हसीनाबाद स्थित दुकान में पहुंचकर तोड़फोड़ करने की घटना से गांव के लोग दहशत में है। गांव के लोगों को बूथ कैप्चर करने वालों के साथ ही पुलिस से भय लग रहा है।

लोगों का आरोप है कि गांव गांव में घूम-घूम कर लोगों को धमकी दी जा रही है। वहीं दौलतपुर पोलिंग स्टेशन पर कीर्तीपुर के रहने वाले बीडीसी प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय और दौलतपुर के रहने वाले बीडीसी प्रत्याशी भूपनरायन पांडेय के बीच पहले विवाद हुआ था और उसके बाद बैलेट बॉक्स पर पानी फेंकने की घटना हुई थी।

दोनों गांव के लोगों के बीच तनाव का आलम यह है कि रविवार सुबह दोनो गांव के बच्चे आपस में झगड़ बैठे, मगर थाने को किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed