फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After colliding with a tractor, a young man riding a bike was crushed to death by a truck.

Basti News: ट्रैक्टर से टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर माैत

Fri, 14 Nov 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
After colliding with a tractor, a young man riding a bike was crushed to death by a truck.
छावनी (बस्ती)। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर छावनी कस्बे में बृहस्पतिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा छावनी थाना परिसर के पास वन-वे साइड लेन पर हुआ, जब ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसी दौरान एक ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। युवक की पहचान आविद अली (32) पुत्र मो. इस्लाम, निवासी तेनुवा, थाना हर्रैया के रूप में की गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, आविद अली बाइक से हर्रैया से अयोध्या की ओर जा रहा था। छावनी कस्बे में फोरलेन की मरम्मत के लिए एक लेन बंद कर दिया गया है। एक ही लेन में दोनों तरफ से वाहन गुजर रहे थे। करीब छह बजे आविद अली की बाइक में एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। उसके बाइक लेकर सड़क पर गिरते ही तेज रफ्तार ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसका शव बुरी तरह कुचल गया। आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed