फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After a month, a case was registered against four including female thieves for stealing Shikshamitra's chain.

Basti News: शिक्षामित्र की चेन चुराने में एक माह बाद महिला टप्पेबाजों समेत चार पर केस दर्ज हुआ

Tue, 26 Sep 2023 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
After a month, a case was registered against four including female thieves for stealing Shikshamitra's chain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महिला टप्पेबाजों के ऑटो में बैठी शिक्षामित्र के गले से सोने की चेन उड़ा देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। केशवनगर शिवा कॉलोनी निवासी गीता सिंह पत्नी प्रवीण कुमार सिंह शहर के निकट प्राथमिक विद्यालय गिदही खुर्द में शिक्षामित्र पद पर तैनात हैं। 28 अगस्त को वह विद्यालय जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं।

तहरीर के अनुसार जिला अस्पताल के गेट नंबर तीन के सामने तीन औरतें एक 10-12 साल की लड़की लेकर उसमें बैठ गईं। रास्ते में लड़की बार-बार शिक्षामित्र के पैर पर पैर रखने लगी, जिससे उनका ध्यान भटक गया। बाद में लड़की उल्टी करने का नाटक करने लगी। इस दौरान जब उनका ध्यान बंट गया तो किसी महिला ने उनकी सोने की चेन निकाल ली। स्कूल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि गले में उनकी चेन नहीं है। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed