फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After a long time, express trains started running on time.

Basti News: लंबे समय के बाद निर्धारित समय से चलीं एक्सप्रेस ट्रेनें

Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
After a long time, express trains started running on time.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठते यात्री।संवाद
बस्ती। लंबे समय से कोहरे की वजह से एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही थीं। इससे ठंड में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने-जाने वाली ट्रेनें अपने समय से रवाना हुईं तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते आने-जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें कोहरे के कारण आए दिन कई घंटे की देरी से चल रही थीं। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें 30 से 35 घंटे की देरी से चल रही थीं। इससे यात्रियों को भीषण ठंड में परेशानियां झेलनी पड़ी और उन्हें ट्रेनों के इंतजार में पूरी रात प्लेटफाॅर्म पर बैठना पड़ा। जैसे-जैसे मौसम साफ हो रहा है, वैसे-वैसे कोहरे का असर अब कम हो गया है। इसी वजह से करीब सभी ट्रेनें अपने समय से चलना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षित रेल संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोहरे की वजह से दिसंबर और जनवरी माह में ट्रेनें विलंब से चल रही थीं, लेकिन अब सभी ट्रेनें लगभग अपने निर्धारित समय से चलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

यात्री बोले- आसानी से पूरा होगा सफर
यदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी तो यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी और सफर भी आसानी से पूरा होगा। पिछले दो माह से पैसेंजर सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे के चलते काफी विलंब से चल रही थीं। इससे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में काफी देर तक बैठना पड़ता था।

-प्रभावती देवी गायघाट बाजार

..

ट्रेनों के समय से चलने पर प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ भी नहीं रहेगी। सफर करने वाले समय से ऑफिस और घर पहुंच सकेंगे। काफी दिन बाद समय से ट्रेन मिली है, नहीं तो ठंड के मौसम में अक्सर ट्रेनें देरी से चल रही थीं। रेल का सफर सुरक्षित और अच्छा माना जाता है, इसलिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रहती है।
-बुधराम सिमरियावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed