फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocates took to the streets in protest against lathi charge in Ghaziabad

Basti News: गाजियाबाद में लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता

Tue, 05 Nov 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Advocates took to the streets in protest against lathi charge in Ghaziabad
शहर के कचहरी ​स्थित न्याय मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। 
मुकदमों की पैरवी करने अदालत में नहीं गए अधिवक्ता, सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में सोमवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। न्याय मार्ग पर नारेबाजी करते हुए जाम लगाया। विरोध प्रदर्शन के कारण अदालतों में काम प्रभावित रहा। अधिवक्ता अदालतों में केस की पैरवी करने नहीं गए। अधिकांश मुकदमों में तारीख दे दी गई। जिससे वादकारियों को निराश लौटना पड़ा।
दिवाली के अवकाश के बाद सोमवार को न्यायालय खुला तो गाजियाबाद की घटना को लेकर वकीलों में काफी गुस्सा दिखा। कुछ ही देर में न्याय मार्ग पर अधिवक्ता जुटने लगे। कुछ अधिवक्ता कुर्सी लगाकर विरोध में वहीं बैठ गए। दूर दराज से आए मुवक्किल इस दौरान परेशान नजर आ रहे थे। विरोध प्रदर्शन का यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

जनपद बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक मीटिंग हाल में जवाहर लाल मिश्र की अध्यक्षता में हुई। वकीलों का कहना था कि वह अपने मुवक्किल की बात कहने के लिए कोर्ट में हाजिर होते हैं, लेकिन वकीलों का सिर फोड़ दिया जाता है। व्यापक भ्रष्टाचार के माहौल में वकीलों का जीवित रहना कठिन हो गया है। सर्व सम्मत से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गाजियाबाद की घटना के विरोध में वकील न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं कर पाएंगे। दि यंग बार एसोसिएशन ने शेषनाथ पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज की निंदा किया और न्यायिक कार्य में सहयोग न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय प्रताप सिंह, मारूत कुमार शुक्ल, शेषनाथ पाठक, रक्षाराम शुक्ल, रवि प्रताप सिंह, अजय पांडेय, आशुतोष जायसवाल, अविनाश त्रिपाठी, अरूण लाल, इंद्रमणि त्रिपाठी, देवव्रत उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, नागेंद्र मिश्रा, विजय शर्मा, अखिलेश दूबे, सोमेश श्रीवास्तव, वाल्मीकि सिंह, विमलेंद्र त्रिपाठी, राम विनय शुक्ल, अवनीश कुमार, शत्रुघन पांडेय, अरविंद दूबे, अजय दूबे, राधेश्याम यादव, लक्ष्मीकांत मौर्य, राघवेंद्र प्रसाद चौधरी, अमरसेन सिंह, अली हसन, जोखू प्रसाद यादव, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed