फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   advocates didnt work

नहीं किए न्यायिक कार्य, सोमवार को तय करेंगे अधिवक्ता

Fri, 08 Mar 2019 12:06 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 08 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
advocates didnt work
अधिवक्ताओं से बात करने पहुंचे एसपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 28 फरवरी को अधिवक्ता के तख्त पर ही गोलीमार कर हत्या करने वाले की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ता आंदोलित हैं। न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला जज राजीव गोयल और एसपी पंकज कुमार ने अधिवक्ताओं संग बातचीत में भरोसा दिलाया। लेकिन अधिवक्ता सोमवार को प्रगति देखकर आंदोलन पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

सप्ताह भर से न्यायिक कार्य से अधिवक्ताओं के विरत रहने पर वादकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे प्रतिदिन आ रहे और कार्य बहिष्कार के चलते तारीख लेकर वापस हो जा रहे हैं। लंबा खिंच रहे आंदोलन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में जिला जज राजीव गोयल और एसपी पंकज कुमार ने अधिवक्ताओं से बातचीत की। जिला जज ने कहा कि हम अधिवक्ताओं के साथ हैं और पूरा सहयोग भी करेंगे। आश्वस्त किया कि जल्द ही शूटर पुलिस की गिरफ्त में होगा। कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए चारदीवारी और मुख्य गेट के निर्माण तथा पुराने भवन के मरम्मत के लिए आकलन रिपोर्ट भी मांगी है। इसे उच्च न्यायालय को भेजेंगे। एसपी पंकज कुमार ने कहा कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। हमें ज्ञात हुआ है कि शूटर प्रदेश से बाहर हैं। हमारी भी कुछ सीमाएं हैं। फिर भी प्रयास है कि जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और शूटर की गिरफ्तारी प्राथमिकता में है। संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रगति के आधार पर सोमवार को कार्य बहिष्कार मामले में विचार-विमर्श करने की बात कही। बातचीत में सिविल बार अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे, महामंत्री शशिप्रकाश शुक्ल, जनपद बार अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, महामंत्री रविशरण सिंह, यंग बार के अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ल भी शामिल रहे। इनके अलावा शिवनरायन पांडेय, रमाशंकर पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र पाल, रवि प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, राजकिशोर पांडेय, अरविंद चौधरी, शरद चतुर्वेदी, डॉ. अजय पांडेय, अविनाश त्रिपाठी, प्रशांत कुमार भारती, पवनसुत ओझा, आनंदकंद श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राम चंदर, मो. आरिफ खां, दिलशाद हसन, दयाशंकर दुबे, अनिल दत्त चतुर्वेदी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू
जिला जज राजीव गोयल और एसपी पंकज कुमार की पहल पर बृहस्पतिवार से ही सीसीटीवी कैमरा लगना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार शाम तक दो सीसीटीवी कैमरे लग चुके थे। सिविल बार के प्रशासनिक भवन में मॉनीटरिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी की निगहबानी में  पूरा परिसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed