फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Admistration Alert -Ashas will go to Village to village

अब गांव गांव जाएगी टीम आशा वितरित करेंगी कोरोना किट 14-36-29

Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Admistration Alert -Ashas  will go to Village to village
प्रशासन अलर्ट : अब गांव-गांव जाएगी टीम, आशा वितरित करेंगी कोरोना किट
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सतर्क प्रशासन अब गांव-गांव टीम भेजकर ऐसे लोगों का सर्वे कराएगा, जो कोरोना टीकाकरण से वंचित हैं। इस दौरान उन शून्य से दो वर्ष के बच्चों व गर्भवती को भी चिह्नित किया जाएगा जो नियमित टीकाकरण में छूट गए हैं। इसके अलावा आशा ऐसे लोगों की भी सूची बनाएंगी, जो गंभीर बीमार व बुजुर्ग हैं। ऐसे परिवार में कोरोना किट वितरित किया जाएगा। जिले की 2245 आशा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्क प्रशासन एक ओर जहां टीकाकरण को शत प्रतिशत करने में जुटा है वहीं अब ऐसे लोगों तक पहुंचने तथा अन्य टीकाकरण कार्यक्रमों से वंचितों तक पहुंचने के लिए घर-घर तक आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भेजा जाएगा। अभियान के दौरान आशा को हर घर में परिवार के सदस्यों का ब्योरा एकत्रित कर उनमें लक्षण वाले अथवा बुजुर्ग बीमारों को भी सूचीबद्ध करते हुए उन्हें कोविड किट उपलब्ध कराना है। अभियान में शामिल जिले में 2245 आशा को पहले पचास-पचास कोविड किट उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि इसके समाप्त होने के बाद फिर से पचास किट मुहैया होगी।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभियान 24 से संचालित होगा। जिले के सभी ग्राम पंचायतों तक आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहुंच होती है। ऐसे में यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, जिससे जरूरतमंदों तक कोविड की दवा पहुंच जाए। कहा कि अभियान 24 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए आशा को कोरोना किट उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना से जंग में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed