फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Admissions open for undergraduate and postgraduate classes

Basti News: स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू

Fri, 08 May 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for undergraduate and postgraduate classes
गौर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबंद्ध पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिए जा रहा है। विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार इस बार प्रवेश को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नामांकन बढ़ाने को लेकर महाविद्यालय के शिक्षकों की ओर से आसपास के इंटर कालेजों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों से संपर्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महाविद्यालय में कुल 1060 सीटें विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए निर्धारित है। प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीए में 11 विषयों की पढ़ाई होती है, जहां 880 सीटें हैं। इसी तरह एमए में तीन विषयों की पढ़ाई के लिए 180 सीटें निर्धारित है। जहां छात्र-छात्राएं विभिन्न विषयों में अपना प्रवेश ले सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2026-27 में महाविद्यालय में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कोई प्रवेश परीक्षा या मेरिट की शर्त नहीं है।
विज्ञापन

महाविद्यालय कार्यालय से ऑफलाइन फार्म प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर जमा कर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से छात्र संख्या वृद्धि बढ़ाने को लेकर पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको लेकर क्षेत्र में संचालित हो रहे इंटर कॉलेज में महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी जाकर वहां के बच्चे और अध्यापकों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा को सफल बनाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed