फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administrative honor to handicraft teacher Alok

बस्ती: हस्तशिल्पकार शिक्षक आलोक को प्रशासनिक सम्मान

Mon, 13 Feb 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 13 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administrative honor to handicraft teacher Alok
कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक आलोक को सम्मानित करते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा साथ में डीएम
हस्तशिल्पकार शिक्षक आलोक को प्रशासनिक सम्मान
विज्ञापन

आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित, अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में अपनी कलाओं के माध्यम से बनाई अलग पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कला एवं शिल्प क्षेत्र में महारत हासिल करने एवं अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में एक अलग पहचान बनाने वाले शिक्षक आलोक शुक्ल को सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि इनकी शिल्प कला से पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है।
मंडलायुक्त योगेश्वर ने कहा कि वर्तमान में कचरा प्रबंधन व जल संचयन दो बड़ी चुनौतियां हैं। ऐसे में आलोक का कचरे से उपयोगी कृतियों का निर्माण करना अनूठी पहल है। इस पर बड़े पैमाने पर कार्य होना चाहिए। आयुक्त ने प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से शिक्षक ने अपनी कलाओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में जो पहचान बनाई है, उससे जिला और प्रदेश का नाम रोशन हुआ। इनके इस पहल से पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रशासन आलोक के ‘‘वेस्ट टू क्राफ्ट’’ को शहर के मुख्य तिराहे पर स्थापित कराने के साथ आगे भी इस विधा पर बड़े पैमाने पर कार्य करवाने की योजनाओं पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक ने बताया कि वह कचरा प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल, सर्व सुलभ व कम लागत में ज्यादा लाभ दे सकने के कारण अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी व सजावटी हस्तशिल्पों का निर्माण कर रहा हूं। आलोक का मानना है कि रचनात्मकता, नकारात्मकता को पूरी तरह से नष्ट कर देती है। इसी सोच को लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से वह जिला कारागार में महिला बंदियों को भी अखबार की लुग्दी से लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के निर्माण का प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed