{"_id":"60dcb2398ebc3e7ce75b8699","slug":"administration-is-pressurizing-me-for-no-reason-virendra-chaudhary-basti-news-gkp400160791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कारण प्रशासन मुझ पर बना रहा दबाव : वीरेंद्र चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कारण प्रशासन मुझ पर बना रहा दबाव : वीरेंद्र चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना कारण प्रशासन मुझ पर बना रहा दबाव : वीरेंद्र चौधरी
गोटवा/बस्ती। समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के घोषित प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रशासन पर बिना किसी कारण दबाव बनाने का आरोप लगाया। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई जिला पंचायत सदस्य लगातार उनके संपर्क में हैं, जिससे उनकी जीत की राह आसान होगी।
वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब से वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार घोषित हुए, तभी से परेशान किया जा रहा है। प्रशासन की टीम की ओर से उन पर दबाव बनाने के लिए तीन बार उनके भट्ठे पर, एक बार उनके आवास पर जांच टीम पहुंची।
कई तरह की जांच के बाद भी उनके खिलाफ टीम को कुछ नहीं मिला। पर्चा दाखिला के बाद पर्चा वापसी का दबाव बनाया गया, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। कहा कि जीत के लिए पर्याप्त सदस्य हैं, जो संपर्क में हैं। इस मौके पर अतुल चौधरी, घनश्याम यादव, राहुल यादव, अबरार अहमद, राम धीरज गुप्ता, गुड्डू चौधरी, मनोज चौधरी, राम स्वारथ चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।