{"_id":"68a622299b53751e9107ccf9","slug":"aditya-got-first-place-divya-got-second-place-in-science-seminar-basti-news-c-7-1-gkp1014-1043724-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विज्ञान संगोष्ठी में आदित्य को प्रथम, दिव्या को द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विज्ञान संगोष्ठी में आदित्य को प्रथम, दिव्या को द्वितीय स्थान
Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्वांटम युग का आरंभ -संभावनाएं तथा चुनौतियां विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जिले के प्रैक्सिस विद्यापीठ के आदित्य प्रताप चौधरी ने प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की दिव्या राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक उदय भान वर्मा एवं जीजीआईसी की प्राचार्य डाॅ. अपर्णा भारद्वाज ने किया। संगोष्ठी में मंडल के तीनों जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य शिवहर्ष उपाध्याय पीजी कॉलेज बस्ती के डॉ. शिवेंद्र मोहन पांडेय, डॉ. रंजन कुमार बसाक एवं अक्षय कुमार रहे। कार्यक्रम का समापन सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्या ओर से विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नीलम गुप्ता, मानवी सिंह, आरती कुमारी, नीतू यादव, मनीष उपाध्याय, अंकित कुमार, नागेश्वरनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।