{"_id":"65f751289dba9f94cb086e74","slug":"aditya-and-pooja-became-winners-in-mini-marathon-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113252-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिनी मैराथन में आदित्य व पूजा बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिनी मैराथन में आदित्य व पूजा बनीं विजेता
Mon, 18 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
उभाई के आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने पर पूजा को किया गया सम्मानित। संवाद
उभाई शिव मंदिर से महादेवरी के कत्यानी मंदिर तक दौड़े खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया ब्लॉक के उभाई में रविवार को मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र केबच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आदित्य और पूजा यादव को विजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह व भाजपा नेता राम सिंगार ओझा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में आदित्य यादव प्रथम, श्रीश्याम द्वितीय व अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा प्रथम, साक्षी द्वितीय व दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
मिनी मैराथन उभाई शिव मंदिर शुरू हुई जो महादेवरी गांव के कत्यानी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में आगे बढ़ने की ललक पैदा करती हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, रतन हिंदुस्तानी, प्रेम शंकर शुक्ला, चंदन, अभिषेक शुक्ला, सतीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।