{"_id":"6727c085e81b5e2e030d798b","slug":"action-against-mafia-after-festivals-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126665-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्योहारों के बाद माफिया पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्योहारों के बाद माफिया पर कार्रवाई
Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. केएस प्रताप ने रविवार को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन, छठ पूजा की तैयारी और 13 नवंबर को होने जा रहे कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक की। एडीजी ने बताया कि त्योहारों के संपन्न होने के बाद प्रत्येक जिले में टॉप टेन अपराधियों की सूची की समीक्षा की जाएगी। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई भी तेज की जाएगी।
सर्किट हाउस में आईजी आरके भारद्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ एडीजी ने तैयारी का फीडबैक लिया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ अमहट स्थित विसर्जन घाट और छठ पूजा स्थल का जायजा लिया। वहां मौजूद राज्य आपदा मोचन दल के सदस्यों से बातचीत भी की।
इसके उपरांत एडीजी ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। कहा कि ज्यादातर लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार रात से सोमवार तक हो जाएगी। बैरिकेडिंग, क्रेन आदि की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि छठ को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए निर्देशित किया गया है कि जहां-जहां तालाब, नदी के किनारे यह पूजा होती है, वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। कहा कि घाट पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। इसके अलावा जिले की सीमा से सटे आंबेडकरनगर में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।प