{"_id":"6611a337a4e68e01f2051624","slug":"accused-of-raping-on-the-pretext-of-job-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114403-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज
Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में संविदा पर सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला को झांसे में लेकर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने एससी-एसटी कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि पैकोलिया क्षेत्र के इटवा राजा गांव निवासी सुनील वर्मा, प्रेम वर्मा और रामनवल वर्मा का किसी माध्यम से संपर्क है। इन लोगों ने झांसे में लेकर उसे कैली अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने की बात बताई। इसी बहाने इन लोगो ने उसका फोटो, आधार कार्ड, मार्कशीट और 10 हजार रुपये ले लिए।
26 अक्तूबर 2023 को यह लोग उसके घर आए और अधिकारी से मिलवाने के बहाने कार में बैठा लिया। पहले उसे इधर-उधर घुमाया। जब शाम हो गया तो उसे अधिकारी से मिलवाने की बात बताते हुए ग्राम इटवा राजा गांव के एक मकान में ले गए, जहां मिठाई में मिला कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ प्राकृतिक, अप्राकृतिक दुष्कर्म करते रहे। होश आने पर विरोध करने पर जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी दी है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया को सौंपी गई है।