{"_id":"60fdae8e8ebc3e5822199490","slug":"accused-of-rape-by-implicating-the-girl-in-a-love-trap-case-registered-basti-news-gkp403201198","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया को सौंपी गई है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को शिकायती पत्र दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी अनूप यादव उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अक्तूबर 2020 को जब उसे गर्भ ठहर गया तो वह उसे लेकर दिल्ली चला गया और कई तरह का दबाव बनाने लगा। किसी तरह से युवती अपने परिवार को सूचना दी और घर आकर परिजनों को आपबीती बताई।
इसी बीच (12 जुलाई) उसे लड़की पैदा हुई। युवती ने 23 जुलाई को पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की। आरोप को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पैकोलिया पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। पैकोलिया पुलिस ने आरोपित अनूप यादव, चंद्रभान यादव, राम रतन यादव, कमला यादव और कौशल्या देवी पर केस दर्ज किया है। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।