{"_id":"6708303e1753400dbd080db4","slug":"accused-of-kidnapping-an-innocent-child-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125454-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मासूम को उठा ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मासूम को उठा ले जाने का आरोप
Fri, 11 Oct 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने दो माह की बच्ची को जान से मारने की नीयत से उठा ले जाने और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों पर कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। सोनौरा पाठक निवासी बिंदू पाठक पत्नी देवनारायण पाठक का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने एक सितंबर को चाकू व डंडा लेकर जान से मारने की नीयत से उनके घर में घुसकर मारपीट की। आरोप है कि विपक्षी दो माह की बच्ची को जान से खत्म करने की नीयत से अपने साथ उठा ले गए।
पति व पुत्र के घर आने के बाद विपक्षियों के बच्ची को छुड़ाकर लाए। पुलिस ने गांव की अजय नंदिनी, पप्पू पाठक, अंकित पाठक और राधिका पाठक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।