{"_id":"68a4daa463ef22c9de01ab32","slug":"accused-of-harassment-over-four-wheeler-case-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142245-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार पहिया को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार पहिया को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप, केस
Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र की नवविवाहिता ने शादी के तीन दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति व सास पर केस दर्ज कराया है। तहरीर में पूरा पिरई की जैनब बानो ने बताया है कि उसकी शादी 08 अप्रैल 2025 को अमीर खान निवासी चिकवा टोला थाना पुरानी बस्ती के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में ढाई लाख नकद, जेवर व दो पहिया के अलावा अन्य सामान दिया था। शादी के तीन दिन बाद ही पति आमिर खान व सास अजमेरून्निशा कम दहेज लाने का ताना मारने लगे। इसकी जानकारी होने पर भाई ने डेढ़ लाख रुपये पति के खाते में भेज दिया था। 15 दिन बाद वह मायके आई कुछ दिन बाद ससुराल गइ्र तो फिर पांच लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए मारने-पीटने लगे। उसके जेवर व अन्य सामान रख लिए। वह 05 जून को भाई को बुलाकर मायके चली आई। 30 जुलाई को मायके व ससुराल वालों की बस्ती के एक मैरिज हाल में बैठक हुई। सहमति बनी कि बिना किसी दहेज के 05 अगस्त को विदा कराकर ले जाएगे।
05 अगस्त शाम को जाते समय भौवापार गांव के पास सुनसान जगह पर चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। सास व पति उसे मारने लगे और कहा कि जब पांच लाख रुपये व चार पहिया वाहन नहीं मिलेगा, वे उसे लेकर नहीं जाएंगे। यदि आ गई तो जान से मार देंगे। उसे गड्ढे में धकेल कर चले गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी बहादुरपुर सैय्यवसी हैदर जैदी को सौंपी गई है।