फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of exploitation on the pretext of marriage, case filed against three real brothers

Basti News: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, तीन सगे भाइयों पर केस

Mon, 31 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of exploitation on the pretext of marriage, case filed against three real brothers
बस्ती/धनघटा। ननिहाल में रह रही 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने युवक और धमकी देने के आरोप में उसके दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी धनघटा क्षेत्र में अपने मामा के घर रहती है। किशोरी की मां का आरोप है कि वर्ष 2023 में गांव निवासी युवक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। किशोरी ने जब युवक से शादी की बात की तो उसने इन्कार कर दिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि आरोपी कुलदीप यादव, इंद्रेश, राजदीप के विरुद्ध दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी कुलदीप यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी बैरिहवा तिराहे से गिरफ्तार
पैकोलिया। एक गांव की महिला से शादी का झांसा देकर शोषण के मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार को सुबह बैरिहवा तिराहे से गिरफ्तार किया है। क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया था कि महुआ गांव निवासी अशोक यादव उर्फ डब्लू शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। उसने शादी का दबाव बनाया और घर ले चलने को कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार करीब 10 बजे अशोक यादव को बैरिहवा तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed