फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of cheating Rs 27 lakh on the pretext of trading arrested

Basti News: ट्रेडिंग के बहाने 27 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 27 lakh on the pretext of trading arrested
परिक्षेत्रीय साइबर थाने की टीम ने मुंबई से की गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख रुपये की हेरफेर करने के मुंबई के ठग को साइबर थाने की टीम ने धर दबोचा। आरोपी के खाते में मिले 25 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और चेक बुक बरामद किए। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष बच्चूलाल राठौड़ निवासी लक्ष्मी रेसीडेंसी, बाग्ला स्टेट ठाणे, वर्तमान पता बिल्डिंग नंबर 02 बी बिंग नीलकंठ नगर, बीपीएस क्रास रोड मुलुन्ड पश्चिमी थाना मुलुन्ड पश्चिमी ठाणे महाराष्ट्र के रूप में की गई। आईजी आरके भारद्वाज व एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने इस कामयाबी के लिए साइबर टीम की पीठ थपथपाई।
साइबर क्राइम पुलिस थाना के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि शहर कोतवाली के गांधीनगर में अस्थाई रूप से रहने वाले मोहित पांडेय ने तहरीर दी थी। कहा था कि ऑनलाइन चैट के माध्यम से मनीष उसके संपर्क में आया। उसने विश्वास में लेकर ट्रेडिंग से रुपये कमाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद उनका ट्रेडिंग एकाउंट बनाया और कहा कि अब आप अपने ट्रेडिंग एकाउंट में रुपये भेज सकते हैं। दूसरी तरफ जालसाज ने एकाउंट का आईडी पासवर्ड हासिल कर लिया और मोहित के खाते से 27 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर मोहित ने पैसा मांगा तो देने से मना कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया था। साइबर क्राइम पुलिस थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। तफ्तीश के दौरान पता चला कि मुंबई में बैठे आरोपी ने यह कृत्य किया है। अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के साथ एसआई अवधेश कुमार वर्मा, हरेंद्र चौहान आदि की टीम मुंबई पहुंची। 16 मार्च को मुंबई मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष को वहीं से गिरफ्तार कर लिया और बस्ती ले आई। प्रभारी ने बताया कि बरामद रुपये पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed