फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of abetting suicide arrested

Basti News: खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of abetting suicide arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। सुगिया गांव में 29 जनवरी को महिला की खुदकुशी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ विजय कुमार दुबे ने बताया कि अठदेउरा नहर हनुमानगंज रोड से शनिवार की सुबह आरोपी मो. इस्लाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि वर्ष 2017 में मो. इस्लाम गांव की किशोरी को भगा ले गया था। उस पर अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में के दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और किशोरी को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद मो. इस्लाम जब घर पहुंचा तो फिर किशोरी को अपने पास बुला लिया। तभी से दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि इस्लाम बेटी को प्रताड़ित करता था। 29 जनवरी की दोपहर में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थी।
एसएचओ ने उच्चाधिकारियों से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी। एसएचओ विजय कुमार दुबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद मो. इस्लाम पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed