{"_id":"6266ed20a977c37e2118125e","slug":"accused-husband-arrested-basti-news-gkp4346514189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या पर मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या पर मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या पर मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार
बस्ती। संतान न होने का ताना मारने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने से आजिज आकर आत्महत्या करने के मामले में नामजद आरोपी मृतका के पति रामू माली को परशुरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मृतका के भाई ऋषिराज श्रीमाली निवासी बंजरिया थाना मनकापुर जनपद गोंडा ने आत्महत्या पर मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
तहरीर में कहा गया है कि उसने अपनी बहन योजना की शादी करीब 12 वर्ष पहले परशुरामपुर थाने के नाथपुर पांडेय निवासी रामू माली के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही परिवार वाले व पति दहेज के लिए परेशान किया करते थे। उसे अक्सर इसे लेकर मारा पीटा करते थे। बच्चे न होने पर वह इलाज कराने को कहती थी मगर वे लोग इलाज नहीं कराते थे। उल्टे उसे तरह-तरह के ताने मारते थे। इससे तंग आकर वह काफी परेशान रहने लगी थी। 13 मार्च को इन लोगों ने फिर उससे विवाद किया। जिसके बाद उसी रात योजना ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस मामले में रामू और उसके पिता भगवती सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। एसओ परशुरामपुर अरविंद कुमार शाही ने बताया कि भगवती सैनी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रामू सैनी को सोमवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।