{"_id":"6155ff988ebc3e639f43284a","slug":"accused-daughter-in-law-arrested-in-mother-in-law-s-murder-basti-news-gkp411248244","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास की हत्या में आरोपित बहू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास की हत्या में आरोपित बहू गिरफ्तार
विज्ञापन
सास की हत्या में आरोपित बहू गिरफ्तार
गैर इरादतन हत्या के आरोप में दर्ज है मुकदमा
वाल्टरगंज थाने के बरहुआ गांव की घटना
वाल्टरगंज(बस्ती)। आपसी झगड़े में 55 वर्षीय महिला की मौत के मामले में आरोपित बहू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि मृतका के बेटे रिंकू उर्फ भोकई की तहरीर पर माधुरी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लिटिल फ्लावर स्कूल औसापुर से दोपहर में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। आरोपित महिला के साथ उसकी डेढ़ वर्ष की बेटी को भी जेल भेजना पड़ा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि सास से आए दिन विवाद होता रहता था। रात में भी झगड़ा हुआ और मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान उसका सिर आम के पेड़ से टकरा गया जिससे वह घायल हो गई थीं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी माधुरी ने बताया कि उसकी गोद में डेढ़ वर्ष की सृष्टि है। जबकि तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी पापा के साथ घर पर है। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार बक्सई घाट पर कर दिया।