फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused caught by bihar police

आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई बिहार पुलिस

Fri, 04 Nov 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
accused caught by bihar police
आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई बिहार पुलिस
विज्ञापन

- कलवारी थाने के टांडा पुल के पास से पकड़ा गया अजीत
- अप्रैल 2018 में बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाने में दर्ज है मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/कुदरहा। तीन दिनों से डेरा डाले बिहार प्रांत के नवादा जिले की थाली थाने की पुलिस ने डकैती, दुष्कर्म, अश्लील हरकत सहित अन्य मामलों में वांछित लालगंज थाने के सेल्हरा निवासी अजीत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की उन्हें तलाश थी लेकिन वे नहीं पकड़े जा सके। बृहस्पतिवार रात कलवारी थाने के टांडा पुल के पास से आरोपी अजीत चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उस पर गोविंदपुुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक आश्रम में साध्वियों का यौन शोषण करने, आश्रम की संपति लूटपाट आदि का आरोप है।
कलवारी थाने के एसओ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि थाली थाने के एसएचओ विश्वास भंजन ने गिरफ्तारी की लिखित सूचना देकर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए अपने साथ ले गए। वहां के नवादा जिले के गोविंदपुर थाने में अप्रैल 2018 में लालगंज थाने के सेल्हरा निवासी सगे भाई कल्पनाथ चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी और अजीत चौधरी समेत अन्स्त्रत्त्य के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। गोविंदपुर की पुलिस ने मामले में काफी लीपापोती की। नवादा पुलिस ने 2021 में तीनों आरोपियों के घर की कुर्की भी कर लिया था मगर तीनों इसके बावजूद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन

जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने पटना हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी नवादा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को तलब कर लिया। इसके बाद एसपी नवादा ने थाली थाने के एसएचओ के नेतृत्व में टीम बनाकर लालगंज थाने के सेल्हरा निवासी आरोपी अजीत चौधरी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यहां भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed